Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रात्रि चौपाल में पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

रात्रि चौपाल में पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 16/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सोमेश्वर पुलिस ने गुरुवार रात्रि ग्राम मणि में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। होमगार्ड उषा पांडे और कांस्टेबल दीपक नाथ गोस्वामी ने बताया कि साइबर ठग पुलिस, सीबीआई, कस्टम या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बनकर फोन अथवा वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं और पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे कॉल से घबराने, गोपनीय जानकारी साझा करने या पैसे ट्रांसफर करने से बचने की अपील की गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों, नए आपराधिक कानूनों तथा महिला और बाल अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही गौरा शक्ति ऐप और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नशे से संबंधित सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 का उपयोग करने की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं
Next: पंचवटी में सूर्पणखा की कटी नाक, रावण ने किया सीता का हरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.