Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, विभिन्न जनहित विषयों पर रखे सुझाव
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, विभिन्न जनहित विषयों पर रखे सुझाव

AltnewsUttarakhand 03/11/2025

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस चेयरमैन आशीष वर्मा और प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल के नेतृत्व में सोमवार को रेडक्रॉस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से आशीष वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। भेंट के दौरान रेडक्रॉस कार्यालय के लिए भूमि या भवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में बढ़ती पार्किंग समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने इस दिशा में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। युवा रेडक्रॉस चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह मोनू ने शै भैरव मंदिर के पास निर्मित पार्किंग को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी। मनोज सनवाल ने नंदा देवी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और धारानौला में पार्किंग निर्माण कार्य को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। आशीष वर्मा ने विद्यालयों, परिवहन क्षेत्र और आम नागरिकों के बीच सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविरों में रेडक्रॉस की भागीदारी सुनिश्चित करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान अल्मोड़ा नगर स्थित एकमात्र ऐतिहासिक नरसिंह बाड़ी कुएं के पुनर्निर्माण, संरक्षण और संवर्धन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ वाइस चेयरमैन अर्जुन बिष्ट चीमा, यूथ सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ संयुक्त सचिव अभिषेक जोशी और गिरीश मल्होत्रा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात-30 बेड से बढ़कर 50 बेड का अस्पताल बनेगा
Next: वीआईपी दौरे के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.