Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सावन मेला की तैयारियों को महिला कल्याण संस्था ने दिया अंतिम रूप
  • अल्मोड़ा

सावन मेला की तैयारियों को महिला कल्याण संस्था ने दिया अंतिम रूप

AltnewsUttarakhand 02/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से रविवार को नंदा देवी स्थित संस्था कार्यालय में सावन मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक टीमों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो दिवसीय सावन मेले की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन मेला 12 और 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। पहले दिन सिद्ध नौला मंदिर से जल लेकर नंदा देवी मंदिर तक भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा तथा इसके उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। मेले के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सैली सजाओ प्रतियोगिता, दुल्हन बनो प्रतियोगिता, सावन गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता तथा कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता प्रमुख रहेंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायक प्रतिभागियों से संबंधित विषयों पर प्रश्न भी पूछेंगे। कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मोटे अनाज से तैयार पारंपरिक व्यंजन घर से बनाकर लाने होंगे। इसके अलावा मेले में महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों से होने वाली आय संबंधित महिलाओं की स्वयं की आय होगी, जिससे महिला स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने की, जबकि संचालन मीता उपाध्याय ने किया। बैठक में संस्था की आशा कर्नाटक, आशा पंत, रीता जोशी, इंदिरा लोहानी, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, राधिका जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट सहित बड़ी संख्या में संस्था की सदस्य उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Next: 30 अक्टूबर से होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल, मल्ला महल बनेगा साहित्य और विचारों का केंद्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.