Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सभासद अमित साह के प्रयासों से होगा गैस गोदाम सड़क के सुधारीकरण का कार्य
  • अल्मोड़ा

सभासद अमित साह के प्रयासों से होगा गैस गोदाम सड़क के सुधारीकरण का कार्य

AltnewsUttarakhand 13/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लंबे समय से लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग के लिए लगातार संघर्षरत थे। उनके द्वारा लगातार प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की जा रही थी कि जनहित में अविलंब गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किया जाए। विदित हो कि गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग नगर का एक मुख्य मोटर मार्ग है जो अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था का दबाव कम करने भी काम करता है। परंतु कुछ माह पूर्व जल निगम के द्वारा सीवर लाइन के लिए उक्त मोटर मार्ग को खोदा गया था। तब से यह मार्ग बदहाल स्थिति में था। सभासद की चेतावनी के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अचानक हरकत में आए और आज लोक निर्माण विभाग के एई और जेई ने सभासद अमित साह मोनू के साथ उक्त मोटर मार्ग का निरीक्षण किया और अभियंता ने बताया कि शनिवार से उक्त मार्ग के गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ हो जाएगा तथा उसके बाद अविलंब टेंडर करवाकर मार्ग का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। आज जल निगम के द्वारा बाहर लाख की धनराशि का चैक लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। सभासद अमित साह मोनू ने इसे जनता की जीत बताया तथा क्षेत्रीय जनता सहित मीडिया को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। यहाँ मौके पर सभासद अमित शाह मोनू, लोक निर्माण विभाग के एई दीप चंद्र पाण्डे, जेई अशोक सिंह, सुनील कर्नाटक, दिनेश मठपाल, नरेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपनल से सैनिक आश्रितों को नौकरी ना मिलने पर सरकार से जवाब मांगा
Next: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए की गयी घोषणा को नहीं पचा पा रही कांग्रेस: किरन पंत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.