Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए की गयी घोषणा को नहीं पचा पा रही कांग्रेस: किरन पंत
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए की गयी घोषणा को नहीं पचा पा रही कांग्रेस: किरन पंत

AltnewsUttarakhand 13/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विगत दिवस उत्तराखंड के दौरे से विपक्षी पार्टी कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए 4200 करोड़ रुपए की जो घोषणाएं की गई है उन्हें कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रही है तथा बेरोजगारी को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। चाहे महिला सुरक्षा की बात हो, चाहे विकास की बात हो, मोदी सरकार लगातार जनता के हित में निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता आज इतनी हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से इस कदर घबरा चुकी है कि बे बुनियाद मुद्दे उठाकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन चुनाव के माध्यम से जनता लगातार कांग्रेस को आईना दिखाने का काम कर रही है। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में बागेश्वर उपचुनाव इसका सीधा जाता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट को जीतने के साथ ही रिकॉर्ड संख्या से पूरे देश में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आज जहां भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के बीच में है तथा जनहित की समस्याओं के लिए लगातार प्रयास कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता की ही भांति लोगों के बीच से भी गायब हो चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सभासद अमित साह के प्रयासों से होगा गैस गोदाम सड़क के सुधारीकरण का कार्य
Next: रामनगर क्यारी से हुई “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम की शुरुआत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.