Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अनियमितता का आरोप लगाकर सभासद जगमोहन बिष्ट ने की टैण्डर निरस्तीकरण की मांग
  • अल्मोड़ा

अनियमितता का आरोप लगाकर सभासद जगमोहन बिष्ट ने की टैण्डर निरस्तीकरण की मांग

AltnewsUttarakhand 20/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज बालेश्वर वार्ड सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य जगमोहन सिंह बिष्ट ने प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को पत्र सौंपकर टेण्डर निरस्तीकरण की मांग की। सौंपे पत्र में सभासद ने कहा है कि जिला योजना के अंर्तगत वार्ड बालेश्वर में बालेश्वर मंदिर ढूंगाधारा से बाजार की ओर सी सी मार्ग व दीवार का कार्य जिला योजना के माध्यम से करवाने हेतु टेण्डर निकले थे एवं इस कार्य हेतु टेण्डर डाले गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब टेण्डर खोले गये तो उक्त कार्य में टेण्डर के शेड्यूल बी में विभागीय कैशियर के हस्ताक्षर एवं मोहर नहीं थे तथा शेड्यूल बी में ठेकेदार का नाम भी नहीं था। जिससे स्पष्ट तौर पर अनियमितता दिखती है।पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया है कि इस निविदा को निरस्त कर नियमानुसार पुनः इस कार्य के लिए निविदा निकाली जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिला योजना के अन्य टेण्डरों की भी जांच की जाए क्योंकि उनमें भी अनियमितता हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ही जनहित में ये कार्य जिला योजना में पास करवाया गया था। पत्र की प्रतिलिपि उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी प्रेषित की गयी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जस्टिन ट्रूडो नेता के भेष में धरती का सबसे बड़ा जोकर, भारत के लिए खतरनाक है; कांग्रेस सांसद ने धोया
Next: 24 सितंबर को लोनिवि-सिंचाई कर्मचारियों की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.