Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक : सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक : सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कलबुर्गी (आरएनएस)। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार सुबह एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके चारों शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर गणगापुर-श्री दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान, कमलापुरा तालुक में मारगुट्टी क्रॉस के पास सडक़ हादसा हो गया। कार सवार चार लोगों की कार सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान हैदराबाद निवासी भार्गव कृष्ण (55), उनकी पत्नी संगीता (45), बेटा उत्तम राघवन (28) के तौर पर हुई है। हालांकि, कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी सडक़ दुर्घटना में मौत हुई है। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले थे और कलबुर्गी के गणगापुर-श्री दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।
वहीं, उत्तर भारत से भी शनिवार को हादसे की दर्दनाक खबर आई। शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक भीषण सडक़ हुई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घटना फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में माइलस्टोन 49 पर घटी, जब मथुरा से लखनऊ लौट रही एक टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई।
बस में सवार सभी लोग मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। सवार लोगों में अधिकांश परिजन और उनके रिश्तेदार शामिल थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खैर की लकड़ियों से भरी गाड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Next: रतन टाटा को पीएम मोदी ने किया याद, बोले- उन्होंने नेशन फर्स्ट भावना को रखा सर्वोपरि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.