Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सहायक वन कर्मचारी संघ ने फील्ड स्टाफ की समस्याओं को लेकर डीएफओ से की मुलाकात
  • अल्मोड़ा

सहायक वन कर्मचारी संघ ने फील्ड स्टाफ की समस्याओं को लेकर डीएफओ से की मुलाकात

AltnewsUttarakhand 11/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा अल्मोड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर फील्ड स्टाफ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2026 के अग्नि सीजन में तैनात फायर वॉचरों के लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की। साथ ही फील्ड स्टाफ की आत्म सुरक्षा के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने और फायर सीजन में तैनात फायर टीमों को पर्याप्त सुरक्षा एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी।

संघ ने बताया कि चार वर्ष बीतने के बावजूद फील्ड स्टाफ को वर्दी भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। इसके शीघ्र निस्तारण की मांग भी डीएफओ के समक्ष रखी गई। इसके अलावा लीसा कार्य एवं लीसा नियमावली, क्यूआरटी टीम में तैनात श्रमिकों के वेतन भुगतान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह सतवाल, जिला महामंत्री संजय जोशी, कोषाध्यक्ष भास्कर नाथ महंत, संगठन मंत्री अमित भैंसोड़ा और महिला उपाध्यक्ष इंदु मर्तोलिया मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां सरयू स्वायत्त सहकारिता की पहली वार्षिक साधारण सभा संपन्न, नई समितियों का गठन
Next: वंदे मातरम अभियान के तहत एसएसबी रानीखेत में कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.