Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सहकारिता चुनाव में 50 में से 41 डायरेक्टर भाजपा के : राजेश शुक्ला
  • ऊधम सिंह नगर

सहकारिता चुनाव में 50 में से 41 डायरेक्टर भाजपा के : राजेश शुक्ला

AltnewsUttarakhand 25/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। भाजपा ने किच्छा विधानसभा में सहकारिता चुनाव में तीन समितियों की 50 डायरेक्टर सीट में 41 जीती हैं। जो करीब 82 प्रतिशत है। कोऑपरेटिव बैंक में चुने जाने वाले दोनों डायरेक्टर पिछली बार की तरह भाजपा के ही होंगे। मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि शांतिपुरी सोसायटी में सभी 11 डायरेक्टर भाजपा समर्थित, नारायणपुर सोसायटी में 11 डायरेक्टर सीट पर 8 भाजपा समर्थित, दक्षिणी सोसायटी किच्छा में 11 डायरेक्टर सीट में 7 पर भाजपा समर्थित और गंगापुर सोसायटी में सभी 7 सीटों पर भाजपा समर्थित डायरेक्टर जीते है। बरा सोसायटी में किच्छा विधानसभा के 7 डायरेक्टर क्षेत्र आते है जिसमें 5 पर भाजपा समर्थित डायरेक्टर जीते है। कुल मिला कर किच्छा विधानसभा में 41 स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। इसलिए यहां भाजपा का चैयरमेन बनना तय है।
शुक्ला ने आरोप लगाया कि बीते निकाय चुनाव में भी भाजपा ने नगला, लालपुर में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। जिससे साफ पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य को पसंद कर रहे है। इसके बावजूद कांग्रेसी अहंकार में वशीभूत होकर आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरों को निपटाने की बात कर रहे है।

सिरौली को नगर पालिका का दर्जा देने की तैयारी
शुक्ला ने बताया कि सिरौली को नगर पालिका का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद भाजपा किच्छा और सिरौली में समान रुप से विकास कार्य करेगी। यहां पूर्व सभासद सोनू भुसरी और धर्मराज जायसवाल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीडब्लयूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा
Next: पौड़ी में शिक्षक को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.