Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे
  • अल्मोड़ा

खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे

AltnewsUttarakhand 14/10/2025

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पांडे ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून तथा उपायुक्त, कुमाऊं मंडल के आदेशों के क्रम में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सल्ट, भिकियासैंण, चौखुटिया, रानीखेत और अल्मोड़ा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इनमें मावा के दो, चॉकलेट का एक, मिठाई के चार, घी का एक और तेल का एक नमूना शामिल है। अब तक कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 21 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। ललित मोहन पांडे ने बताया कि जिन कारोबारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा या जिन्होंने नोटिस का उत्तर नहीं दिया है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान स्वामियों को उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और कालातीत या एक्सपायरी उत्पादों को अलग सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को अपने पंजीकरण या अनुज्ञप्ति प्रमाणपत्र को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने के लिए भी कहा गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि जनपद में यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, अनुसेवक मोहन सिंह लटवाल और ईश्वर सिंह नेगी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं :  गणेश जोशी
Next: फड़ लगाने को लेकर विवाद में किया चाकू से वार, तीन गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.