Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • यूपी में शानदार प्रदर्शन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
  • ऊधम सिंह नगर

यूपी में शानदार प्रदर्शन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव में यूपी में शानदार प्रदर्शन करने वाली सपा यूथ के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने इस कामयाबी का पूरा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व को दिया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने इस कामयाबी पर सपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया और खुशी मनाई। स्पा यूथ के महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहा ये जीत संविधान बचाने की जीत है, जिस प्रकार से देश में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान खत्म करने की साजिश रची थी, उसी संविधान की रक्षा में जनता ने वोट किया है और अखिलेश यादव ने पीडीए रणनीति के तहत टिकट वितरण कर सर्व समाज को चुनाव में प्रतिभाग का अवसर दिया था। इसलिए जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हुआ था उसका गुस्सा युवाओं ने वोट देकर दिखाया है। इस मौके पर टोनी पठान, अमित कुमार, राणा गुरकीरात सिंह, उज्ज्वल सिंह, दबीर रजा, परवेज़ हैदर, नितिन दिवाकर, हर्ष शर्मा, दीपक कुमार, अशोक कुमार, दलजीत सिंह, आज़म अली, सोनू राणा, कुलदीप, रवि सागर आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षिका ने की आत्महत्या, साथी शिक्षक नामजद
Next: पूर्णागिरि से लौट रही श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई,  5 लोग घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.