Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समर्थ पोर्टल पर रहेगा हर कालेज की पढ़ाई-लिखाई का हिसाब
  • देहरादून

समर्थ पोर्टल पर रहेगा हर कालेज की पढ़ाई-लिखाई का हिसाब

AltnewsUttarakhand 14/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य के विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज में एडमिशन के लिए शुरू किए गए समर्थ पोर्टल का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। कालेजों में शिक्षकों द्वारा कराई जा रही पढाई का ब्योरा भी इसमें शामिल होगा। सरकार पोर्टल में एक नया मॉडयूल जोड़ने जा रही है, जिसमें सेमेस्टरवार पाठ्यक्रम की स्थिति दर्ज होगी। किस कालेज में किस किस विषय में कितना पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है, शिक्षकों को इस पोर्टल पर अपडेट रखना होगा।
उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि समर्थ पोर्टल की सहायता से छात्रों को एडमिशन में काफी सुविधा मिली है। समर्थ पोर्टल के अगले चरणों का विस्तार किया जा रहा है।
बगौली ने बताया कि कालेजवार शैक्षिक रिकार्ड रखना इसका ही अंग है। इसके तहत सभी विवि और कालेज को इससे अकादमिक रूप से जोड़ा जाएगा। हर विषय का सेमेस्टरवार पाठ्यक्रम तय किया जा रहा है। एक तय अवधि में कितना पाठ्यक्रम पूरा होना है, इसका फार्मूला होगा। इसके अनुसार हर कालेज-शिक्षक को इसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। बगोली के अनुसार इससे राज्य में उच्च शिक्षा में शैक्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया मजबूत होगी।  उन्होंने बताया कि शिक्षकों के अवकाश को भी समर्थ पोर्टल के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे शिक्षकों को भी आवेदन करने में आसानी होगी। साथ ही सरकार के पास भी प्रतिदिनि शिक्षकों की उपलब्धता का ब्योरा रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उप चुनाव की रणनीति बनाने को बैठेंगे भाजपा के दिग्गज
Next: आईपीएल में सट्टा लगा कर धन दस गुना करने का झांसा देकर छह लाख साठ हजार ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.