Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • आईपीएल में सट्टा लगा कर धन दस गुना करने का झांसा देकर छह लाख साठ हजार ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

आईपीएल में सट्टा लगा कर धन दस गुना करने का झांसा देकर छह लाख साठ हजार ठगे

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगा कर धन दोगुना करने का झांसा देकर उससे छह लाख साठ हजार छह सौ दो रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धंजीत कुमार पुत्र श्रीनिवास सिंह निवासी किशनपुर वार्ड 3 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 12 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल व्हाट्सएप नंबर पर स्वंय को आईपीएल का अधिकारी बता कर क्रिकेट मैच में सट्टा लगा कर धन दस गुना करने का लालच दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि पहले धंनीत उनके अकाउंट में पैसे जमा करे। जिसके बाद वह आईडी बना कर धंनीत के प्वांइट एड कर देंगे। उन्हीं प्वांइट से धंनीत अपनी क्रिकेट टीम बना कर दोगुना, चौगुना व दस गुना तक लाभ कमा सकता है। धंनीत ने झांसे में आकर आरोपी के बताए खाते में बीती 12 अगस्त से 17 मई तक कुल 660602 रुपये जमा कर दिए। शुरू में आरोपी ने धंनीत की आईडी बना कर कुछ पैसे भी वापस किए। लेकिन कुछ समय बाद सही क्रिकेट टीम सलेक्ट करने पर भी धंनीत को रकम नहीं मिली। धंनीत के शिकायत करने पर आरोपी टालमटोम करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने धंनीत का नंबर ब्लाक कर दिया। जिसके बाद धंनीत को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समर्थ पोर्टल पर रहेगा हर कालेज की पढ़ाई-लिखाई का हिसाब
Next: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठग ने एक लाख उड़ाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.