Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अनुसूचित जाति के बालक–बालिकाओं के लिए खेलों का विशेष प्रशिक्षण शिविर
  • अल्मोड़ा

अनुसूचित जाति के बालक–बालिकाओं के लिए खेलों का विशेष प्रशिक्षण शिविर

AltnewsUttarakhand 22/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून और जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के बालक–बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित होगा। शिविर में जिले के 8 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक–बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और क्रिकेट का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर 28 नवम्बर से 9 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा। वहीं वालीबॉल का प्रशिक्षण शिविर 30 नवम्बर से 9 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। दोनों शिविरों के लिए 1 जुलाई 2025 को प्रतिभागियों की आयु 8 से 21 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। शिविर में प्रतिभाग करने वालों को आधार कार्ड, उत्तराखंड स्थायी निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। प्रतिभागी खेल विभाग के मानकों के अनुसार साधारण बस किराए (या जहां बस उपलब्ध नहीं है वहाँ वास्तविक टैक्सी किराया), भोजन भत्ता, निःशुल्क आवास सुविधा और अन्य आवश्यक व्यय के पात्र होंगे। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा कार्यालय ने बताया कि पंजीकरण पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर शिविर की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैंची धाम के पास कार खाई में गिरने से अल्मोड़ा के तीन शिक्षक नेताओं की मौत, एक घायल
Next: राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का परचम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.