Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 10/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना दन्या पुलिस ने शहीद हवलदार माधोसिंह राजकीय इंटर कॉलेज, चमतोला धौलादेवी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ के रोहित सिंह ने प्रथम, कक्षा छह के बलबीर सिंह राणा ने द्वितीय और कक्षा छह की दिव्या भैसोडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा आठ के ऋतिक प्रथम, कक्षा ग्यारह की मनीषा द्वितीय और कक्षा ग्यारह के किशन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को दन्या पुलिस की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने के विषय में भी जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनकॉर्ड बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम पर जोर, समन्वित कार्रवाई के निर्देश
Next: डायट में ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.