Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसडीओ डीसी गुरुरानी को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीओ डीसी गुरुरानी को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

AltnewsUttarakhand 27/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीओ गुरुरानी अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2016 से अब तक शासन से दो और प्रदेश स्तरीय नौ उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। दिनेश चंद्र गुरुरानी की वर्ष 2021 में किच्छा उपखंड कार्यालय में एसडीओ के पद पर तैनाती हुई थी। तब से लगातार वह अपनी उत्कृष्ट सेवाए दे रहे हैं। गुरुरानी ने बिजली के करंट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किच्छा क्षेत्र में 16 किमी, पंतनगर में 20 किमी और लालपुर क्षेत्र में 25 किमी खुले एलटी तारों को एबी केबल में परिवर्तित किया है। साथ ही बाजार व सड़क किनारे खुले में रखे 50 ट्रांसफॉर्मरों को लोहे की बांउड्री से सुरक्षित कराया। उनके इन कार्यों से करंट की चपेट में आने से होने वाली दुर्घटनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। उन्होंने किच्छा से लालपुर तक 33 केवी तारों को बदलने का प्रस्ताव भी भेजा है। वहीं बिजलीघर में पोषकों को बदलने व 25, 63, 100 और 250 केवीए के ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों को लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन के खुले तारों को इंसुलेटेड किया गया है। डीसी गुरुरानी की बेहतर जनसुनवाई व कार्यशैली के लिए व्यापारी, वैश्य महासभा समेत अन्य संगठन उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश
Next: बहादराबाद में अवैध खनन और भंडारण का खेल जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.