Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ने की कार्यशाला आयोजित

AltnewsUttarakhand 08/09/2025

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को भाजपा कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़े के संयोजक की जिम्मेदारी जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जबकि सह संयोजक की जिम्मेदारी कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट और दीपक प्रकाश लाल साह को सौंपी गई है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पुष्कर काला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। इस अवधि में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, संगोष्ठियां, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से कार्य कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल, जिला मंत्री अंजलि जोशी, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, विशन कनवाल, कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, सह संयोजक मदन बिष्ट और जगदीश नगरकोटी, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दिनेश चंद मठपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्वारब सड़क खोलने की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
Next: हिमालय की सुन्दरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व: मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.