Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

AltnewsUttarakhand 07/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जनपद के विभिन्न विकासखंडों में आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि इन शिविरों में आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि 8 जुलाई को विकासखंड लमगड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक, 10 जुलाई को विकासखंड द्वाराहाट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू, 16 जुलाई को विकासखंड धौलादेवी के गरूड़ाबांज मैदान तथा 18 जुलाई को विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय इंटर कॉलेज पन्थस्थली में आधार शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 20 जुलाई को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत, 22 जुलाई को विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला तथा 24 जुलाई को विकासखंड ताड़ीखेत के जीआईसी कुनेलाखेत में शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को विकासखंड भैसियाछाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनियान (दशौं) तथा विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज तड़ागताल में भी आधार शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
Next: छह दिन बाद घने जंगल से ढूंढी लापता युवती, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.