Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 04/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बहुउद्देशीय शिविर में 971 लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लिया लाभ

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा में शनिवार को सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ। जनपद स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह विशेष अभियान 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक जनपद भर में आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सेवा एवं जनकल्याण स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शिविर के दौरान कुल 971 लाभार्थियों ने विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। किसी ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो किसी ने आधार पंजीकरण एवं अद्यतन संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से आच्छादित किया।

बाल विकास विभाग द्वारा दो पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई, जबकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 30 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग ने 11 दिव्यांगजन एवं पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।

शिविर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें छह लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में देहरादून के ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण पर आधारित कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए प्रेरणादाई संबोधन का भी सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह पखवाड़ा लोगों की भावनाओं के अनुरूप मनाया जा रहा है। लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसलिए जन जन की सरकार जन जन के द्वारा पहुंचकर लोगों को सेवा भाव के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने राज्य को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। हमारा राज्य देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए हमारी सरकार गंभीरता से जुटी हुई है।

मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने धामी सरकार के कार्यकाल को बेमिसाल और अद्वितीय बताया। कहा कि सरकार पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी सेवाएं देने के लिए संकल्पित है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति को किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़े के दौरान प्रत्येक शिविर में पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में नवचयनित अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर विकल्पों तथा सफलता के मूल मंत्र साझा किए। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। लोकगीत, लोकनृत्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। वहीं योगाभ्यास एवं योग प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में जनपद के विभिन्न विकासखंडों भी बहुउद्देशीय शिविर, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा पखवाड़ा 18 जुलाई तक मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, दायित्वधारी मंत्री गंगा बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल एवं कुंदन सिंह लटवाल, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह साही, जिलाध्यक्ष बीजेपी एवं सदस्य जिला पंचायत महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमा आर्य, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
Next: सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.