Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • शांतिपुरी के दुकानदार का शव मिला, हादसे की आशंका
  • ऊधम सिंह नगर

शांतिपुरी के दुकानदार का शव मिला, हादसे की आशंका

AltnewsUttarakhand 03/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शांतिपुरी के दुकानदार का हल्द्वानी रोड पर शव पड़ा मिला। उसकी स्कूटी पास में ही पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 48 वर्षीय खुशाल सिंह धामी पुत्र खड़क सिंह की शांतिपुरी नंबर एक में घर पर ही किराने की दुकान है। रविवार रात उनकी पत्नी हेमा धामी अपने पुत्र के साथ मायके गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि खुशाल सिंह रात में खाना खाने के लिए नगला बाईपास गए थे। वापस आते हुए शांतिपुरी गेट से आगे निकल गए और तीसरी मिल के पास घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिले। उनकी स्कूटी भी पास में पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खुशाल सिंह को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खुशाल के परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जताई है। एसएसआई सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकगायक अनिल और फर्स्वाण के गीतों पर थिरके लोग
Next: बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला दिव्यांग वृद्ध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.