Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • शिक्षक भर्ती में एक ही जिले से कर सकेंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षक भर्ती में एक ही जिले से कर सकेंगे आवेदन

AltnewsUttarakhand 23/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अब अभ्यर्थी केवल एक ही जिले से आवेदन कर पाएंगे। शिक्षा विभाग जल्द शुरू होने वाली 2100 पदों की भर्ती में इस नियम को लागू करने की तैयारी कर रहा है। विभाग का तर्क है कि एक ही अभ्यर्थी द्वारा कई जिलों में आवेदन करने और चयनित होने की वजह से अक्सर भर्ती पूरी होने के बाद भी पद खाली रह जाते हैं, क्योंकि अभ्यर्थी केवल अपनी पसंद के एक जिले में ही ज्वाइनिंग देता है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई भर्ती में सरकार नियमों में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक एक ही अभ्यर्थी कई जिलों में चयनित हो जाता था और एक स्थान पर ज्वाइनिंग देने के बाद अन्य स्थानों पर सीट खाली रह जाती थी। सरकार चाहती है कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया में जितने पद निकाले जाएं, सभी भरे जाएं। इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल एक जिले से आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को चयन का मौका मिल सके।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षक भर्ती में विषयवार विविधता सुनिश्चित करने पर विचार किया जा रहा है। कई बार यह देखा गया है कि किसी स्कूल में केवल कला या केवल विज्ञान पृष्ठभूमि के शिक्षक ही तैनात हो जाते हैं। इस असंतुलन को दूर करने के लिए विषयवार भर्ती का प्रतिशत तय करने की योजना है। उनका कहना है कि इससे स्कूलों को अलग-अलग विषयों के शिक्षक मिलेंगे और बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी धामी सरकार, शिक्षकों ने जताया आभार
Next: लधौली संकुल संसाधन केंद्र में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया उत्साह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.