Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लधौली संकुल संसाधन केंद्र में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया उत्साह
  • अल्मोड़ा

लधौली संकुल संसाधन केंद्र में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया उत्साह

AltnewsUttarakhand 23/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। लधौली संकुल संसाधन केंद्र में वर्ष 2025 की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल और संकुल प्रभारी दिनेश चंद्र आर्या ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को खेलों का महत्व समझाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में संकुल के 16 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के संचालन में सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया। भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों ने कम समय में बेहतरीन व्यवस्था की। पुरस्कार तैयार करने में दीपशिखा जोशी, पुष्पा पांडेय और हितेंद्र सिंह अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज के बच्चों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में सौरभ (लधौली), आर्यन (काफली), मयंक (लधौली), नितिन (चामी), बबीता (लधौली), कविता (लधौली) और निशा (तालर) ने दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में अंकित (चामी), अभय और मयंक (गुरुकुल एकेडमी), मनीषा और कोमल (चामी) तथा संगीता (गुरुकुल एकेडमी) ने सफलता हासिल की।

टीम खेलों में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर लधौली और चामी विजेता रहे, जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में गुरुकुल एकेडमी और चामी की टीमें प्रथम रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में पलौली, गुरूड़ा और चामी की टीमें विजेता बनीं। गोला फेंक में अमित (गुरुकुल एकेडमी) और मनीषा (चामी) ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में रोहित (पलौली), बबीता (लधौली), मयंक (गुरुकुल एकेडमी) और मनीषा (चामी) विजेता रहे। ऊंची कूद में राहुल और कोमल (दोनों चामी) ने सफलता प्राप्त की, जबकि चक्का फेंक में गुरुकुल एकेडमी और मनीषा (चामी) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक नवीन चंद्र भट्ट ने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। संकुल समन्वयक दिनेश चंद्र आर्या ने बच्चों को भविष्य में भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और बताया कि 25 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक भर्ती में एक ही जिले से कर सकेंगे आवेदन
Next: गोविन्दपुर दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया बोनस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.