Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिमला बाईपास पर कई बरसाती खाले उफान पर आए, यातायात रहा प्रभावित
  • देहरादून

शिमला बाईपास पर कई बरसाती खाले उफान पर आए, यातायात रहा प्रभावित

AltnewsUttarakhand 25/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। बारिश से शिमला बाईपास पर कई बरसाती खाले उफान पर आ गए। इससे यातायात बाधित हो गया। कुछ लोग दफ्तर जाने के बजाए वापस घर लौट गए। यहां सभावाला और सिंहनीवाला के बीच नाला उफान पर आने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान नाले के दोनों पर बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पानी कुछ कम होने पर वाहन चालक नाले को पार करने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को रोकते रहे। शिमला बाईपास पर मेहूंवाला माफी से हसनपुर तक करीब एक दर्जन बरसाती नाले बहते हैं। नालों के पानी की निकासी के लिए सड़क पर स्क्रबर नहीं होने के कारण बरसात के दौरान सड़क पर ही नाले उफान पर आ जाते हैं। यहां बरसाती नालों से कई बार लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंच चुका है। मंगलवार और बुधवार को भी करीब आधा दर्जन नाले उफान पर होने के कारण सड़क पर पानी का सैलाब उमड़ने लगा था। जिससे दिन भर यातायात प्रभावित होता है। सुबह करीब दस बजे सिंहनीवाला के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे एक घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घरों से अपने गंतव्य के लिए निकले लोग समय पर नहीं पहुंच सके। कई लोगों ने आगे जाने के बजाय वापस घर लौटना ही मुनासिब समझा। जाम में फंसे लोगों  ने बताया कि नाला उफान पर होने के कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं थी, जिससे चलते वे आगे जाने के बजाय वापस घर लौट गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव पर लगी रोक नहीं हटी, अब 26 जून को होगी अगली सुनवाई
Next: 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली में जल्द दस्तक देगा मानसून

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.