Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली में जल्द दस्तक देगा मानसून
  • राष्ट्रीय

11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली में जल्द दस्तक देगा मानसून

AltnewsUttarakhand 25/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। मानसून की दस्तक के साथ उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार (25 जून) को सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 30 जून तक पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के 11 राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही दिल्ली में भी कुछ घंटों में मानसून का प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है।
मानसून इस बार जल्दी 24 मई को केरल में दस्तक दे चुका था। इसके बाद लगभग 12 दिनों तक थमने के बाद फिर से सक्रिय हो गया है। अब यह दक्षिण भारत से आगे बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तेज हो रहा है और 25 जून को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा। आईएमडी के मुताबिक, मानसून उत्तरी अरब सागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब में आगे बढ़ गया है।
भारी बारिश के चलते कई राज्यों में हालात असामान्य हो गए हैं। गुजरात में मंगलवार (24 जून) को हुई झमाझम बारिश के कारण सूरत, वापी समेत कई शहरों में जलभराव की समस्या हो गई। महाराष्ट्र के नासिक में कई हिस्से गोदावरी नदी के उफान पर होने के कारण जलमग्न हो गए। केरल के तटीय इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी बारिश आफत बनकर बरस रही है।
उत्तर प्रदेश में पूर्व से पश्चिम तक बारिश ने जोर पकड़ लिया है। 25 जून को तराई, बुंदेलखंड, सहारनपुर, बिजनौर, मुरदाबाद और रामपुर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। दूसरी तरफ बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में भी नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झलावाड़ा, टोंक, झुंझुनू और चुरू में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली एनसीआर को मानसून ने 3 तरफ से घेर रखा है। ऐसे में कुछ घंटों में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। नोएडा में बुधवार की सुबह की शुरुआत हल्की हवाओं के साथ हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिमला बाईपास पर कई बरसाती खाले उफान पर आए, यातायात रहा प्रभावित
Next: मानसून से पहले हर स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार:  डीएम जैन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.