Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शटडाउन बहाल होने से करंट की चपेट में आया लाइनमैन, पोल पर झुलसकर मौत
  • अल्मोड़ा

शटडाउन बहाल होने से करंट की चपेट में आया लाइनमैन, पोल पर झुलसकर मौत

AltnewsUttarakhand 26/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से लाइनमैन पूरन सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और शटडाउन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पूरन सिंह रविवार शाम जागेश्वर क्षेत्र तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच कोटुली गांव में बिजली लाइन में आग लगने की सूचना मिली। हालात को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें दोबारा मौके पर बुलाया गया। मरम्मत कार्य से पहले नियमानुसार शटडाउन लिया गया, जिसके बाद पूरन सिंह पोल पर चढ़कर लाइन सुधार में जुट गए। इसी दौरान तोली पावर हाउस से शटडाउन वापस कर दिए जाने के बाद लाइन में अचानक करंट आ गया। करंट आते ही पूरन सिंह तारों की चपेट में आकर वहीं फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोग और सहकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाया नहीं जा सका। लाइनमैन की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि शटडाउन प्रक्रिया में लापरवाही से एक जान गई है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस और विभागीय स्तर पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Next: समान नागरिक संहिता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.