Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

AltnewsUttarakhand 02/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चंद्र ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों में सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा सर्वोपरि रहे और इसके लिए पर्याप्त कार्मिक, संसाधन और स्पष्ट मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ईआरओ नेट के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत करने और प्रत्येक स्तर पर स्पष्टता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2025 के मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जोड़ने के लिए किए गए मैपिंग कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 91 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि ईआरओ नेट के माध्यम से 31 जनवरी 2026 तक कुल 18,703 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15,984 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल, तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
Next: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.