Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
  • अल्मोड़ा

एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

AltnewsUttarakhand 19/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने एसआईआर को लेकर संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक बूथ पर किसी प्रकार की खामी या गड़बड़ी न हो। इसी उद्देश्य से जागेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिवान सतवाल, सोमेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल और अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला को बीएलए प्रथम नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए अल्मोड़ा विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र विष्ट और गोपाल विष्ट, सोमेश्वर विधानसभा में आनंद सिंह विष्ट और एनडी पांडे तथा जागेश्वर विधानसभा में दीप सिंह डांगी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है, उसे रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश स्तर पर एसआईआर की गतिविधियों पर एकजुट होकर नजर बनाए हुए है। अल्मोड़ा विधानसभा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और महिलाएं असुरक्षित हैं। इन मुद्दों को लेकर जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रही है। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, शिवराज नयाल, अधिवक्ता महेश चंद्र, गोविन्द बल्टियाल, तारा चन्द्र साह, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस
Next: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत नौगांव और बासोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.