Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर, राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर, राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक

AltnewsUttarakhand 13/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को पारदर्शी, त्रुटिरहित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उनके द्वारा नामित बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण प्रक्रिया, नोटिसों के निस्तारण और सुनवाई व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के तहत प्राप्त नोटिसों की सुनवाई पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार सत्यापन करते हुए समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 98,529 नोटिसों की सुनवाई के लिए 856 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। बैठक में विधानसभावार सुनवाई कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में 16,962 नोटिसों की सुनवाई 149 मतदेय स्थलों पर 18 अगस्त तक चल रही है। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 18,668 नोटिसों की सुनवाई 112 मतदेय स्थलों पर 3 सितंबर तक होगी। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में 12,020 नोटिसों की सुनवाई 140 मतदेय स्थलों पर 2 सितंबर तक निर्धारित है। इसी क्रम में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 14,056 नोटिसों की सुनवाई 156 मतदेय स्थलों पर 26 अगस्त तक, अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 19,266 नोटिसों की सुनवाई 142 मतदेय स्थलों पर 31 अगस्त तक तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 17,557 नोटिसों की सुनवाई 187 मतदेय स्थलों पर 26 अगस्त तक संपन्न कराई जाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं और प्रक्रियात्मक विषयों पर अपने सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुझावों और शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी में यूकेडी, चुनावी अभियान की हुई समीक्षा
Next: एनबी बिनवाल को श्रद्धांजलि, संघर्षपूर्ण जीवन को किया नमन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.