Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालु रवाना
  • अल्मोड़ा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालु रवाना

AltnewsUttarakhand 13/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026’ के तहत रविवार रात अल्मोड़ा से 40 चयनित श्रद्धालुओं का दल देहरादून के लिए रवाना हुआ। रोडवेज बस स्टेशन से विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। अल्मोड़ा से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से आए 40-40 श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके बाद हर्रावाला (देहरादून) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से पवित्र जल से भरे कलश भी सोमनाथ धाम भेजे जाएंगे। विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए वातानुकूलित रेल यात्रा, आवास, भोजन और स्थानीय परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क की गई है। यात्रा में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों, स्वयंसेवकों, कलाकारों, स्ट्रीट वेंडरों, गिग वर्कर्स, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा जनसेवा से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
Next: अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप रौतेला को कनाडा की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.