Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूकेडी की 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की तैयारी
  • अल्मोड़ा

यूकेडी की 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की तैयारी

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर रविवार को अल्मोड़ा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, मूल निवास 1950 लागू करने और सशक्त भू-कानून बनाने जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन में भागीदारी पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि अल्मोड़ा जिले से युवा प्रकोष्ठ, महानगर युवा इकाई और जिला पदाधिकारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर क्षेत्रों से भी यूकेडी कार्यकर्ता घेराव में शामिल होने के लिए गैरसैंण जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को उत्तराखंड के मूल सवाल बताते हुए विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में भाग लेने की तैयारी की। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, केंद्रीय सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरौला, जिला महामंत्री देवेश जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, राकेश भट्ट, मोहन सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि नेगी, महानगर अध्यक्ष वंश कनवाल, धीरज सिंह, विजय पंत, कमल सिंह, सुजीत टम्टा और अक्षय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच
Next: मनसा देवी मार्ग से हरकी पैड़ी तक हटाया अतिक्रमण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.