Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी में शिक्षक दिवस पर कैरियर परामर्श सत्र आयोजित
  • अल्मोड़ा

एसएसबी में शिक्षक दिवस पर कैरियर परामर्श सत्र आयोजित

AltnewsUttarakhand 05/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कैरियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के निर्देशन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और संदीक्षा गतिविधि के अंतर्गत हुआ। सत्र का संचालन ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय भीमताल कैंपस की डॉ. नेहा उप्रेती जोशी ने किया। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी रुचियों और क्षमताओं के आधार पर ही कैरियर का चुनाव करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में उस क्षेत्र में सफल हो सकें। परामर्श सत्र के दौरान बच्चों को स्व-मूल्यांकन, विश्लेषण, करियर अनुसंधान, योजना और लक्ष्य निर्धारण जैसी गतिविधियों में खेल के माध्यम से शामिल किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के कार्मिकों के बच्चों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उप-कमांडेंट (संचार) रवीनंद झा, अधीनस्थ अधिकारीगण और जवान भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ, वेद वॉरियर्स ने उद्घाटन मैच जीता
Next: धौलछीना में 17 सितंबर से रामलीला की तालीम होगी शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.