Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पढ़ाई सुचारु रूप से चालू करने की मांग
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पढ़ाई सुचारु रूप से चालू करने की मांग

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के चलते कई दिनों से छात्रों द्वारा परिसर बंद कराया जा रहा है। जिसको देखते हुए छात्रों ने कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को इस संबंध में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने कहा कि विगत कुछ दिनों से परिसर में कतिपय छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए आंदोलन किया जा रहा है जिसके चलते परिसर में छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ने के इच्छुक हैं लेकिन परिसर बंद होने के चलते उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है और विद्यालय की आंतरिक परीक्षाओं में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। छात्रों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि विवि कार्यालय बंद होने से छात्रों को आवश्यक दस्तावेज लेने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कुलपति से मांग की है कि परिसर में कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू हों और विवि कार्यालय में छात्रों को कोई दिक्कत ना हो। वहीं कुलसचिव प्रो डी एस बिष्ट ने कहा कि इस सम्बन्ध में परिसर के अन्य छात्रों से बात हुई है और परिसर में पढ़ाई सुचारु रूप से चलेगी। यहाँ ज्ञापन देने वालों में दिव्या जोशी, रोहित सिंह कुमल्टा, राहुल कनवाल, भारतेन्दु कांडपाल, अभिषेक पाठक, भास्कर जोशी, अमित पाठक, रश्मि, हिना, शिवा, दिशा एवं अन्य छात्र मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में किशोर पर केस
Next: पति ने पत्नी को राइफल की बट से पीटा, केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.