Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 12/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में गुरुवार को बीएड और एमएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट और शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवाना सिद्दीकी ने अतिथि का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सलाह दी कि किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करते समय अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें। उन्होंने साइबर अपराध के सामान्य प्रकार जैसे हैकिंग और फिशिंग की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि ठगी की राशि को समय रहते रोका जा सके। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी और एएनटीएफ प्रभारी राहुल राठी, एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार तथा अपर उपनिरीक्षक चंद्रमोहन पांडे ने सोशल मीडिया फ्रॉड, एटीएम क्लोनिंग, आधार कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के मामले, वीडियो कॉलिंग के माध्यम से होने वाले अपराध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ठगी के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। कार्यक्रम में पीएचडी शोधार्थी, बीएड और एमएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next: आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को दी शिक्षण तकनीकों की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.