Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा

AltnewsUttarakhand 25/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसजे राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को बैरियाट्रिक मशीन स्थापित कर दी गई। संस्थान प्रशासन के अनुसार मशीन जल्द ही कार्यशील हो जाएगी, जिससे मोटापे से संबंधित मरीजों के उपचार और बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने कहा कि बैरियाट्रिक मशीन की स्थापना आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि मशीन के संचालन शुरू होने के बाद मोटापे से जुड़ी जटिल बीमारियों के उपचार में सहायता मिलेगी और मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सर्जरी विभाग के डॉ. रुद्र शंकर डे, डॉ. शिवांशु सिंह जॉली, डॉ. रवि कुमार, डॉ. अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ उपस्थित रहे। मशीन की स्थापना में ओटी स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सालम क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, जनता को मिला बहुउद्देशीय शिविर का लाभ
Next: जिला अस्पताल स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.