Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि में छात्रसंघ चुनावों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि में छात्रसंघ चुनावों को लेकर बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 11/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन और विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के संयोजक प्रो जगत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन कुलसचिव प्रो देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। छात्र संघ के चुनाव को लेकर सभी परिसर निदेशकों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासकों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छात्रसंघ, महासंघ चुनाव तिथि, प्रवेश, परिचय पत्र संबंधी, विभिन्न सेमेस्टर में प्रविष्ट छात्रों की सूची, संभावित प्रत्याशी, यदि परीक्षाफल से संबंधित प्रकरण, चुनाव कार्यक्रम का निर्धारण, चुनाव संबंधी प्रपत्रों का संकलन, महासंघ संबंधी चर्चा/चुनाव प्रभारी/स्थान/अधिसूचना आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ चुनाव से संबंधित विषयों को संवेदनशीलता के साथ निष्पादित करने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र संघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने छात्र संघ, महासंघ चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने, व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने आदि को लेकर निर्देशित किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंकज शाह, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चंद्र जोशी, प्रो. डी. के. भट्ट, प्रो गिरीश चंद्र साह (परिसर निदेशक बागेश्वर), डॉ धनी आर्या, डॉ बचन लाल, डॉ ललित चन्द्र जोशी, डॉ हेम पांडे (निदेशक, पिथौरागढ़ परिसर), विपिन जोशी सहित विभिन्न परिसरों के निदेशक, कुलानुशासक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रूप से शामिल हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेत मिला सरकारी नमक नहीं उठाएंगे राशन डीलर
Next: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई देहरादून में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.