Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में की पुलिसिंग की समीक्षा, डिजिटल सेवाओं पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में की पुलिसिंग की समीक्षा, डिजिटल सेवाओं पर दिया जोर

AltnewsUttarakhand 11/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में थानाध्यक्षों को ऑनलाइन सुविधाएं जनता तक सुगमता से पहुंचाने, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल को सतर्क रहने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। एसएसपी ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और ऑपरेशन भल छौ के तहत वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की हिदायत दी। यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। इस मौके पर एसओजी अल्मोड़ा के कांस्टेबल इरशाद उल्ला को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग प्रकरण में तीन अभियुक्तों को वाहनों समेत गिरफ्तार करने पर ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ चुना गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग और सराहनीय कार्य करने वाले 10 अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, विमल प्रसाद, राजीव टम्टा सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत का हुआ जोरदार स्वागत
Next: रेत मिला सरकारी नमक नहीं उठाएंगे राशन डीलर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.