Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्थापना दिवस पर उपलब्धियों का होगा प्रस्तुतिकरण, एसएसजे विश्वविद्यालय ने शुरू की तैयारियां
  • अल्मोड़ा

स्थापना दिवस पर उपलब्धियों का होगा प्रस्तुतिकरण, एसएसजे विश्वविद्यालय ने शुरू की तैयारियां

AltnewsUttarakhand 12/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छठे स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर बुधवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध और संरचनात्मक उपलब्धियों की समीक्षा की गई। तय किया गया कि स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार सुबह विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का मूल्यांकन और भविष्य की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों की आकांक्षाओं से जुड़ा संस्थान है और इसे शोध, शिक्षण तथा अकादमिक गुणवत्ता के क्षेत्र में देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय ने अब तक देश के 24 प्रमुख शोध संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन अध्ययन केंद्र, हैप्पीनेस सेंटर, देवभूमि उद्यमिता केंद्र, हरेला पीठ तथा लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना की जा चुकी है। फॉरेंसिक साइंस, फोटोग्राफी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए पाठ्यक्रमों पर भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसरों में छात्रावास, आईटी लैब और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। खेलों में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। साथ ही विश्वविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक में कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, देवेंद्र पोखरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहान क्षेत्र में बाघ की तलाश तेज, वन विभाग की कई टीमें डटीं
Next: अल्मोड़ा में भाजपा की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.