Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुवाखोली में ट्रांसफार्मर का तार टूटने से करंट फैला, दो कुत्ते करंट की चपेट में आए
  • देहरादून

सुवाखोली में ट्रांसफार्मर का तार टूटने से करंट फैला, दो कुत्ते करंट की चपेट में आए

AltnewsUttarakhand 09/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   मसूरी से सटे सुवाखोली में ट्रांसफार्मर की तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। आस पास के क्षेत्र व दुकानों में करंट फैल गया। हालांकि बड़ा हादसा होते होते टल गया। गौरतलब है कि सुवाखोली में ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग विगत दो वर्षों से की जा रही है लेकिन विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शनिवार को सुबह सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर में लगी बिजली की तार टूट गयी व पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया। करंट की चपेट में दो कुत्ते आ गये व पास ही में एडवेंचर स्पोटर्स हाई फ्लाई में करीब दस मिनत तक करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि इस समय वहां पर पर्यटक नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रवासी विगत दो वर्षों से ट्रांसफार्मर हटाने व जर्जर तारों को हटाने की मांग कर कर रहे हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। घटना से लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अगर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर नहीं हटाया तो लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। सुवा खोली के ग्राम प्रधान अरविंद राणा ने बताया कि तार टूटने से एडवेंचर स्पोर्ट्स हाई फ्लाई में करीब 10 मिनट तक करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि उक्त घटना में किसी भी तरह की जनहानि का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि विभाग को दो साल पहले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की गई है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कारागार में अगस्त क्रांति दिवस पर वीरों को किया नमन
Next: क्लब में दो गुटों के बीच झड़प के बाद युवक को मारी गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.