Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य सुधार आंदोलन को यूकेडी ने दिया समर्थन
  • अल्मोड़ा

स्वास्थ्य सुधार आंदोलन को यूकेडी ने दिया समर्थन

AltnewsUttarakhand 17/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के चौहानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहे स्वास्थ्य सुधार आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई और आंदोलन को समर्थन दिया। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने, अल्ट्रासाउंड सुविधा को सुचारु रूप से संचालित करने, मेडिकल कॉलेज को केवल रेफर केंद्र बनाए जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा मरीजों को अस्पताल परिसर के भीतर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद आम मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित शाह, जिला संगठन मंत्री विक्की भाकुनी, गणेश मसूरी, सुजीत टम्टा, किरन मेहरा और आरती आर्या ने आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी। इसके साथ ही उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और राष्ट्रनीति संगठन से जुड़े अधिवक्ता विनोद तिवारी भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएलएसए ने आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर
Next: होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.