Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता दिवस पर महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 15/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पार्षद वंदना वर्मा ने नगर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने महिला कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की प्रशंसा की। वंदना वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन कर रही हैं। नगर निगम की महिला कर्मचारी भी शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों के सम्मान का भी दिन है जो अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों का सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। साथ ही महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त सीमा विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Next: पार्टी में उपेक्षा से आहत महिला पार्षद ने भाजपा के पद से दिया इस्तीफा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.