Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

AltnewsUttarakhand 15/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान, न्याय और अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण और समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से कांग्रेस कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्तियाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने शान से फहराया तिरंगा, वीर शहीदों को किया नमन
Next: स्वतंत्रता दिवस पर रामकृष्ण कुटीर में ध्वजारोहण, देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.