Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव, पार्टी में सबको दिए अलग-अलग टास्क’, स्वाति के आप पर आरोप
  • राष्ट्रीय

मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव, पार्टी में सबको दिए अलग-अलग टास्क’, स्वाति के आप पर आरोप

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का आरोप लगाने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ गलत बोलने और उन्हें बदनाम करने का दबाव बनाया जा रहा है। मालीवाल ने एक्स पर लिखा, कल मुझे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया। उन्होंने कहा कि हर किसी पर उनके खिलाफ गंदी बातें बोलने और उनकी निजी तस्वीरें लीक करने का दबाव है। साथ ही कहा जा रहा है कि जो भी उनका समर्थन करेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
मालीवाल ने दावा करते हुए कहा कि किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जिम्मेदारी दी गई है तो किसी को उनके खिलाफ ट्वीट करने को कहा गया है।
उन्होंने आगे कहा, किसी को अमेरिका में बैठे वालंटियर्स से मेरे खिलाफ सबूत जुटाने का काम सौंपा गया है। वहीं कुछ करीबी पत्रकारों को फर्जी स्टिंग ऑपरेशन तैयार करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, आप मेरे खिलाफ हजारों की फौज खड़ी कर सकते हो, मैं अकेले ही इसका सामना करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि सच्चाई मेरे साथ है।
उन्होंने कहा, मैं उनसे (आप नेताओं) नाराज नहीं हूं, आरोपी बहुत ताकतवर आदमी है। बड़े-बड़े नेता भी उनसे डरते हैं। किसी में भी उनके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मैं किसी से कोई उम्मीद भी नहीं रखती। मुझे दुख इस बात का है कि दिल्ली की महिला मंत्री मुस्कुराते हुए कैसे पार्टी की एक पुरानी महिला सहयोगी के चरित्र का हनन कर रही है। मैंने अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ाई शुरू की है, मैं तब तक लड़ती रहूंगी जब तक मुझे न्याय नहीं मिल जाता। मैं इस लड़ाई में बिल्कुल अकेली हूं लेकिन हार नहीं मानूंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को स्वाति मालीवाल पर हमले के सिलसिले में 18 मई को गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट के बाद दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में डॉक्टरों की एसीआर-वेतन अटकाया, पीजी विवाद में फैसले का इंतजार
Next: लुधियाना में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में एफसीआई के मैनेजर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.