Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टकोली सहकारिता की वार्षिक आमसभा में लाभांश वितरित
  • अल्मोड़ा

टकोली सहकारिता की वार्षिक आमसभा में लाभांश वितरित

AltnewsUttarakhand 06/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत उगता सूरज स्वायत्त सहकारिता, टकोली की वार्षिक आमसभा गुरुवार को दन्या स्थित वैष्णवी होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रेरित किया गया, जबकि सहकारिता से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट और खंड विकास अधिकारी ममता कार्की ने किया। सहायक परियोजना प्रबंधक संदीप सिंह ने ग्रामोत्थान रीप परियोजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिलाओं से एकल उद्यमों को बड़े स्तर पर विकसित करने और आजीविका के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। आमसभा की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्षा दीपा देवी ने की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया तथा सदस्यों के बीच 51,300 रुपये का लाभांश वितरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भावना जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा जोशी, ग्राम प्रधान खष्टी देवी, ग्राम प्रधान पदमा गैड़ा, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण वित्त सहायक गौरव पाठक, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा सहित बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़ी महिलाएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जर्जर भवन में चल रहे स्कूल और आंगनबाड़ी से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई नए भवन की मांग
Next: चौखुटिया में शिक्षकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.