Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर 13.50 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर 13.50 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  टेलीग्राम पर ट्रेडिंग करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक दंपति और उनके परिचित से साढ़े 13 लाख की रकम ठग ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में जगतपुरपट्टी निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र दीदार सिंह ने कहा है कि 30 अगस्त को उसके व्हाटसअप पर एक मैसेज आया। उस नंबर पर लिंक भेजकर ऑनलाइन टास्क दिए गए। टास्क करने पर उसे लगाई गई रकम मुनाफे के साथ लौटाई गई। टेलीग्राम पर ट्रेडिंग एकाउंट के जरिए तीन चरणों का ट्रेडिंग के टास्क पूरा करने के लिए उसके, उसके मित्र तथा पत्नी के खातों से लाखों रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। यह रकम कई लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई। कुल 5.90 लाख रुपये की रकम ट्रेडिंग में लगाने के बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने खाता सीज होने की बात कहकर उनसे तीन बार में 3-3 लाख और 2 लाख रुपये डलवा लिए। यह रकम कोटा, राजस्थान के खातों में ट्रांसफर हुई। बाद में उन्होंने 3.30 लाख रुपये और मांगे। ठगी का एहसास होने पर उसने तीन सितंबर को साइबर टोल नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मनप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक सवार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए
Next: 3.53 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.