Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दर्दनाक हादसा : टायर फटने से पिकअप खाई में गिरी, चार की मौत
  • राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : टायर फटने से पिकअप खाई में गिरी, चार की मौत

AltnewsUttarakhand 18/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

जालौन (आरएनएस)। ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे व्यापारियों की पिकअप का टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग लोहे का बक्सा बनाने का कार्य एक ही दुकान में करते थे।
नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी नाजिम (45) की कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने की दुकान हैं। वह बक्से बनाने में प्रयोग होने वाली लोहे की चादर खरीदने के लिए पिकअप से ग्वालियर गए थे। उनके साथ उनका पुत्र निहाल (19), दुकान में काम करने वाले शाहगंज निवासी मोहम्मद अली (22), झांसी जिले के मोंठ निवासी अबूबकर (25), सहाव निवासी इरशाद (28) और पिकअप चालक मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू (35) भी थे।
ग्वालियर से चादर खरीदकर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के गोहद के पास अचानक उनकी पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप सडक़ किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे निहाल, मोहम्मद अली, अबूबकर और इरशाद की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक राजू और आगे बैठे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप चालक राजू के रिश्ते में साले लगने वाला इरशाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बहनोई राजू उसे दूसरी गाड़ी से जालौन इलाज कराने ला रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना में नाजिम तो आगे बैठे होने की वजह से बच गए, लेकिन पिकअप में पीछे बैठा पुत्र नहीं बच सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी राज में मनचलों की खैर नहीं: लड़क़ी का दुपट्टा खींचकर उसे मौत के मुंह में धकेलने वालों को पुलिस ने मारी गोली
Next: स्कूटी की टक्कर से घायल वृद्धा की बरेली में मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.