Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी में संदिग्ध हालात में डाक कर्मचारी की मौत
  • देहरादून

त्यूणी में संदिग्ध हालात में डाक कर्मचारी की मौत

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। त्यूणी स्थित डाक विभाग में तैनात कर्मचारी विनोद शोकटा की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चांदनी ढांग स्थित श्मशान घाट के पास टोंस नदी किनारे पड़ा मिला। वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। शव का कुछ हिस्सा पानी में और कुछ नदी के बाहर था। शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया है। बताया गया है कि डाकघर त्यूणी में तैनात विनोद शोकटा निवासी भगवत त्यूणी सुबह करीब छह बजे गेट बाजार स्थित अपने आवास से जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब सात बजे मोटर पुल और वन विभाग बैरियर से करीब छह-सात सौ मीटर आगे चांदनी ढांग में टोंस नदी किनारे श्मशान घाट के पास राहगीरों ने एक व्यक्ति को पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से डाक कर्मचारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव का कुछ हिस्सा नदी के पानी में और कुछ हिस्सा बाहर था। शरीर पर प्रथम दृष्टा चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। विनोद शोकटा सड़क से नदी किनारे कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हार्ट अटैक समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रख रही है। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम विकासनगर में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत और भैंसियाछाना में जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
Next: मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा, जयकारों के बीच दी गई भावपूर्ण विदाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.