Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अन्डर-20 बालिका कबड्डी में स्याल्दे की टीम रही विजेता
  • अल्मोड़ा

अन्डर-20 बालिका कबड्डी में स्याल्दे की टीम रही विजेता

AltnewsUttarakhand 19/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-20 बालिका वर्ग की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल मैदान हवालबाग एवं आयु वर्ग अन्डर-14/17/20 बालक वर्ग की ताईक्वाण्डो, टेबल टेनिस एवं बाक्सिंग, हाॅकी एवं योगासन का अन्डर-14, 17, 20 बालक व बालिका का ट्रायल प्रतियोगिता हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-20 बालिका कबड्डी में स्याल्दे की टीम विजेता एवं चैखुटिया की टीम उपविजेता रही। बालीवाल में भिकियासैंण विजेता एवं हवालबाग उपविजेता रही। टेबल टेनिस अन्डर-17 बालक एकल में प्रथम स्थान रक्षित कोश्यारी, द्वितीय स्थान उरूज बख्श एवं तृतीय स्थान मयंक पाण्डे को मिला। अन्डर-14 बालक एकल टेबल टेनिस में प्रथम स्थान गौरव कन्नौजिया, द्वितीय स्थान पूरब कुमार एवं तृतीय स्थान नितिन सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनमें शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी, शिवदत्त जोशी, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल एवं कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी सोनू कुमार, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, विभिन्न विकासखण्डों के पीआरडी स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोलू संदेश यात्रा का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत
Next: 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ बरेली का युवक दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.