Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर निकाली जागरूकता बाइक रैली
  • देहरादून

वन विभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर निकाली जागरूकता बाइक रैली

AltnewsUttarakhand 02/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी वन प्रभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को वन प्रभाग कार्यालय से डीएफओ डीपी बलूनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालरोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई।रैली वन प्रभाग कार्यालय से शुरू होकर बालाहिसार, किंग्रेग, लाइब्रेरी, मालरोड, शहीद स्थल, इंद्रमणि बडोनी चौक, कुलड़ी होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत रायपुर रेंज, कैम्पटी, देवलसारी, सुमनक्यारी आदि क्षेत्रों में भी स्कूली छात्रों के सहयोग से जन जागरूकता रैलियां निकाली गईं और सफाई अभियान चलाया गया।डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि अक्टूबर का पहला सप्ताह वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। सभी रेंजों में इसके तहत रैलियां, वर्कशॉप, ट्रैकिंग, गोष्ठियां आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर रेंज अधिकारी महेंद्र चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की कटिंग से दो भवन क्षतिग्रस्त, मुआवजे की कार्रवाई शुरू
Next: स्वच्छता शपथ के साथ एसएसबी जवानों ने किया पौधारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.