Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छता शपथ के साथ एसएसबी जवानों ने किया पौधारोपण
  • अल्मोड़ा

स्वच्छता शपथ के साथ एसएसबी जवानों ने किया पौधारोपण

AltnewsUttarakhand 02/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में गाँधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता शपथ ग्रहण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने की। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वच्छता की शपथ लेकर कार्यस्थल, परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने कार्मिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को नियमित रूप से स्वच्छ रखने की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रशासन तपन कुमार दास, उप-कमांडेंट संचार रविनन्द झा, उप-कमांडेंट सामान्य विपिन कुमार कटारा, सहायक अभियंता नवजित दास सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर निकाली जागरूकता बाइक रैली
Next: स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर विद्यार्थियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.