Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 11/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज में एक भव्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करना और छात्रों को भारतीय राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ना रहा। आयोजन 77 यूके एनसीसी बटालियन, अल्मोड़ा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इसके बाद ‘वंदे मातरम्: गौरवमयी 150 वर्ष’ विषय पर निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कृष्णा कुमार ने प्रथम, कार्तिक सिराड़ी ने द्वितीय और अनुज कार्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमानी आर्या प्रथम, महिमा आर्या द्वितीय और तनुजा आर्या तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक ऐतिहासिक गीत की स्मृति तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। एनसीसी प्रभारी पीआई विनोद कुमार और सीटीओ हीरा टम्टा ने भी वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने एशिया एथलेटिक्स में जीते तीन स्वर्ण पदक
Next: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.